नागपुर में 10 दिन बाद थोड़े सुधरे हालात, रिकवरी बढ़ी

Things improved after 10 days in Nagpur, recovery increased
नागपुर में 10 दिन बाद थोड़े सुधरे हालात, रिकवरी बढ़ी
नागपुर में 10 दिन बाद थोड़े सुधरे हालात, रिकवरी बढ़ी

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  जिले में कोरोना मरीजों की संख्या भले ही लगातार बढ़ रही है, लेकिन आंकड़ों में पिछले 8 दिन से स्थिरता आई है। गत 24 अप्रैल को 24 घंटे में सबसे अधिक संक्रमित 7999 दर्ज किए गए थे। उसके बाद से संक्रमितों की संख्या इसी आंकड़े के अंदर सिमटी हुई है, जबकि डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ रही है। विशेषज्ञों ने कहा कि यह स्थिति यदि और 10 से 12 दिन और रहती है, तो ही ग्राफ नीचे जाएगा। अभी स्थिरता जरूर आई है लेकिन आगे के 10 से 12 दिन बेहद जरूरी है।

सुधार के लिए इंतजार 
जिले में पिछले कुछ दिनों में संक्रमितों की संख्या से स्थिति खराब हो गई है। अस्पतालों में बेड नहीं है। साथ ही नए स्ट्रेन के वायरस के कारण अब पूरे-पूरे के परिवार संक्रमित हो रहे हैं। अब कुछ हद तक संक्रमितों की संख्या स्थिर हुई है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मरीज डिस्चार्ज भी हो रहे हैं। जिससे रिकवरी दर भी बढ़ रही है। इसको देखते हुए विशेषज्ञ नागपुर में कोविड के ग्राफ नीचे जाने की बात कर रहे हैं। यदि आगे के 8 से 10 दिन तक संक्रमितों की संख्या नहीं बढ़ती है, तो एक्टिव मरीज कम होंगे। साथ ही धीरे-धीरे संक्रमितों की संख्या भी नीचे जाएगी।

ग्राफ नीचे जा सकता है
अभी पिछले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या स्थिर हुई है। इससे यह संभावनाएं व्यक्त कर सकते हैं कि ग्राफ स्थिर हुआ है। यदि अगले 10 से 12 दिन यही स्थिति रहती है तो कोविड का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे जा सकता है। इसको लेकर स्पष्ट रूप से तो नहीं कह सकते, क्योंकि यह नया स्ट्रेन है, लेकिन संभावनाएं व्यक्त की जा सकती हैं। -डॉ. रवींद्र खड़से, माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग, इंदिरा गांधी शासकीय

चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल 

तारीख         मरीज    डिस्चार्ज
24 अप्रैल     7999     6264
25 अप्रैल     7111     5130
26 अप्रैल     5852     5921
27 अप्रैल     6287     6863
28 अप्रैल     7503     6935
29 अप्रैल     7496     6984
30 अप्रैल     6461     7294
1 मई          6576     7575
2 मई          5007     6376
3 मई          4987     6601

Created On :   5 May 2021 5:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story