... जो खुद की नहीं बचा पाए वो महाराष्ट्र गए थे सरकार बचाने

सीएम शिवराज का पूर्व सीएम कमलनाथ पर कटाक्ष ... जो खुद की नहीं बचा पाए वो महाराष्ट्र गए थे सरकार बचाने

 डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें कहा कि जाओ सरकार बचाओ, जो खुद की सरकार नहीं बचा पाए वो महाराष्ट्र सरकार बचाने गए थे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो गई है। शनिवार को छिंदवाड़ा के मानसरोवर काम्प्लेक्स में चुनावी सभा को संबोधित कर सीएम ने कमलनाथ पर सीधे हमला बोला। कहा कि विस चुनाव में विधानसभा चुनाव में आपने उन पर भरोसा किया। उनका मॉडल देख लिया, सब गड़बड़ निकला। नतीजा सरकार चली गई। उन्होंने कहा कि 15 माह के शासन में कमलनाथ ने संबल योजना बंद कर गरीबों का हक छीनने का काम किया। गरीब बहनों के हाथ से लड्डू छीन लिए, जो उन्हें प्रसूति के बाद दिए जाते थे। उन्होंने कहा कि संबल योजना पुन: शुरू हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने अपने शासन में केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों को नहीं मिलने दिया। सीएम ने अपनी सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया।
डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा:
सेमीफाइनल माने जा रहे पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में सीएम शिवराज सिंह की विधानसभा चुनाव तैयारियों की झलक भी दिखी। उन्होंने कहा कि अभी डेढ़ साल हैं। सवा साल में सवा लाख सरकारी नौकरियां दूंगा।
विकास के लिए शर्त रख दी:
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी सभा में विकास के लिए एक तरह से शर्त रख दी। कहा कि यहां सांसद, विधायक हमारे नहीं हैं। विकास के लिए कड़ी जरूरी है। मेयर हमें दे दो, अगर कड़ी जुड़ी रही तो विकास होगा।
चुनावी सभा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हाल ही में जम्मू के दुर्गमूला में शहीद हुए भारत यदुवंशी के निवास रोहनाकला पहुंचे। यहां शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के साथ ही परिवार के लोगों से चर्चा की।

Created On :   25 Jun 2022 4:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story