मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के नेतृत्व में जुटे हजारों शिक्षक

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के नेतृत्व में जुटे हजारों शिक्षक

 डिजिटल डेस्क पन्ना। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय आव्हान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 12 फरवरी 2023 को समूचे मध्यप्रदेश में एक दिवसीय धरना-सत्याग्रह एवं रैली के साथ मुख्यमंत्री को तीन सूत्रीय मांगों के साथ ज्ञापन सौपा गया। तीन प्रमुख मॉगे पुरानी पेंशन बहाली, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता तथा पदनाम दिये जाने को लेकर पन्ना में भी मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिला इकाई के द्वारा चंद्रशेखर आजाद पार्क में एक दिवसीय धरना-सत्याग्रह रैली एवं ज्ञापन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवि डनायक के नेतृत्व में जिले से हजारों की संख्या में शिक्षक एकत्रित हुये दोपहर 12 बजे से प्रारंभ इस कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे तक इतनी अधिक संख्या में शिक्षक एकत्रित हो चुके थे कि कुछ लोगों को पार्क के बाहर ही खडा रहना पडा था। दोपहर 12 बजे से 03:30 बजे तक कई वक्ताओं ने अपने वक्तव्य दिये जिसमें मुख्य रूप से प्रमोद अवस्थी, रामलखन मिश्रा, शाहनगर राजेश मिश्रा, कमलेश त्रिपाठी शिक्षक कांग्रेस, राज किशोर शर्मा समग्र शिक्षक संघ जीतेन्द्र शर्मा ओपीएस बहाली मोर्चा, श्रीमती अनीता चौबे, श्रीमती अमिता श्रीवास्तव, देवशरण गर्ग, रघुवीर तिवारी पवई, सतानंद पाठक पवई आदि के उद्बोधन के साथ विजय शर्मा के गीत और सुनील पाण्डेय के संचालन ने नई ऊर्जा का संचार किया ।

साथ ही अध्यक्ष रवि शंकर डनायक ने अपने संबोधन में कहा कि यदि सरकार समय रहते हमारी मॉगों को पूरा नहीं करती है तो 26 फरवरी 2023 को भोपाल में प्रदेश स्तरीय धरना होगा और हमारे पास अन्य विकल्प खुले है। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का मार्ग दर्शन विनोद मिश्रा, विजय मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शाहनगर, पवई, गुनौर देवेन्द्रनगर, अमानगंज, अजयगढ पहाडीखेरा, ककरहटी, सलेहा जिले के समस्त क्षेत्रों से शिक्षक उपस्थित हुये। इस दौरान मुख्य रूप से रमाकान्त खरे, संजय जैन, शिवकुमार मिश्रा, दीपक तिवारी, महीपरावत, संजय खरे, अर्चना गौतम, सावित्री प्रजापति, रेखा द्विवेदी, मीना तिवारी, जसवंत सिंह, दुष्यंत खरे, सुधीर द्विवेदी, राखी सेन, देवेश शर्मा, रामकृष्ण पाठक आदि हजारों की संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए। कार्यक्रम के अंत में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के जिला सचिव रमाकांत खरे द्वारा उपस्थित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों उपस्थित प्रत्येक शिक्षक भाई-बहिनों का आभार व्यक्त किया गया। 

Created On :   13 Feb 2023 11:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story