सड़क पर बढ़ी झाड़ियों से वन्यजीवों के आक्रमण का खतरा

Threat of wildlife attack due to bushes growing on the road
सड़क पर बढ़ी झाड़ियों से वन्यजीवों के आक्रमण का खतरा
चंद्रपुर सड़क पर बढ़ी झाड़ियों से वन्यजीवों के आक्रमण का खतरा

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। आकापुर से दत्तमंदिर तक का लगभग 1 किमी तक का मार्ग वर्षों पहले डामरीकरण किया गया था जिसकी हालत अब जर्जर हो गई है। इस मार्ग पर अब साइकिल भी चल नहीं पाती। सड़क की पूरी तरह से गिट्टी उखड़ चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। मार्ग के दोनों ओर झाड़ियां उगने से मार्ग में वन्यजीवों की दहशत फैली है। बाघ, तेंदुए अक्सर गाय भैसों का शिकार किया जाता है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोग यह खस्ता हाल मार्ग कब बनेगा यही सवाल कर रहे हैं। इस मार्ग पर ग्राम पंचायत की ओर से पथदीप भी नहीं लगाए गए। मार्ग पर मौजूद दूकानदार स्वयं के खर्च से दुकान के सामने मार्ग पर लाइट की व्यवस्था करते दिखाई दे रहे हैं। कहा जाता है कि ग्राम पंचायत पर कांग्रेस का वर्चस्व है तो मंदिर प्रबंधन भाजपा वर्चस्व है, इसलिए ग्रामीणों का मानना है कि इन दोनों के बीच में इस मार्ग का काम अधर में लटका हुआ है। इसी कारण मार्ग पर लाइट की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जनता और मंदिर जाने वाले भक्तों को जंगली जानवर डर के साए में आना-जाना होता है। पिछले दो वर्षो मे इस मार्ग पर जलनिकासी के लिए चार स्थानों पर पाइप डाले गए है। पिछली दो बरसात कीचड़ पानी के गड्ढों में गिरते पड़ते गुजरा है। जबकि इस मार्ग के साथ मंजूर मार्गो का काम हो चुका है और अन्य मार्गों के काम चल रहे हैं। वनविभाग अधिकारी कभी रात बेरात चक्कर लगाते रहते हैं उन्हें भी परेशानी सामना करना पड़ रहा है।
 

Created On :   16 March 2023 3:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story