यवतमाल के तीन पॉजिटिव मरीज अभी भी अस्पताल में, एक की छुट्‌टी

Three positive patients of Yavatmal still in hospital leave of one
यवतमाल के तीन पॉजिटिव मरीज अभी भी अस्पताल में, एक की छुट्‌टी
यवतमाल के तीन पॉजिटिव मरीज अभी भी अस्पताल में, एक की छुट्‌टी

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। जिले में कोरोना को लेकर आज कोई नया संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है। स्थानीय स्व. वसंतराव नाईक जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती दो लोगों के सैंपल निगेटिवआए थे। उन में से एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि अन्य को अभी भी सर्दी, जुखाम, बुखार जैसे लक्षण होने से फिलहाल आइसोलेशन में रखा  गया था। उसे भी छुट्टी दे दी गई है। जिससे आयसोलेशन में अब केवल तीन लोग बचे हैं।

इन सभी के सैंपल कोरोना पॉजिटिव आए थे। उन्हें डॉक्टरो की निगरानी में रखा गया है। उनका उपचार जारी है। साथ ही उनकी हालत में सुधार नजर आ रहा है। अस्पताल से जिन्हें छुट्टी मिली है। इन लोगो को अगले कुछ दिनो तक होम क्वांरटाइन में रहने की सलाह वैद्यकीय अधिकारियों ने दी है। फिलहाल जिले में होम क्वांरटाइन लोगो की संख्या 88 है। स्वास्थ्य विभाग व्दारा उनकी नियमित जांच की जा रही है। इन लोगो से अन्य लोगों से किसी तरह का संपर्क नहीं  करने का आह्वान जिला स्वास्थ्य विभाग व्दारा किया गया है। 

वह चौथा मरीज अब भी मुंबई
जिला सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन में भर्ती तीन लोगों के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। उनका उपचार शुरू है। तो यवतमाल जिले का रहने वाला अन्य चौथा व्यक्ति मुंबई में है। उसमें भी कोरोना के लक्षण होकर सैंपल पॉजिटिव आए थे। इस व्यक्ति का फिलहाल मुंबई में ही उपचार जारी है। कुछ प्रसार माध्यमों ने उसे छोड़कर यवतमाल में पॉजिटिव की संख्या 4  बताई थी। लेकिन यह चौथा व्यक्ति बीते कई वर्षो से मुंबई में रह रहा है। बीते 5 वर्षों में वह कभी यवतमाल नहीं आया। ऐसी जानकारी जिला अस्पताल के अधिष्ठाता व्दारा दी गई है। 
 

Created On :   28 March 2020 11:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story