अहमदाबाद से नागपुर आने वाले विमानों का समय बदला

Timings of planes coming from Ahmedabad to Nagpur changed
अहमदाबाद से नागपुर आने वाले विमानों का समय बदला
अहमदाबाद से नागपुर आने वाले विमानों का समय बदला

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  इंडिगो ने अहमदाबाद से आने वाले विमान के समय में बदलाव किया है। सप्ताह में चार दिन आने वाला यह विमान 3 दिन समय से 40 मिनट पहले आएगा। इसके बाद वह विमान भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगा। इसके अलावा अहमदाबाद से नागपुर के लिए और 2 विमान हैं।
अब तक इंडिगो का विमान (क्र.158) अहमदाबाद से सुबह 10 बजे नागपुर पहुंचता था। यही विमान सुबह 11 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरता है। यह विमान सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान भरता था। अब 18 से 23 सितंबर तक सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इंडिगो का यह अहमदाबाद से सुबह 9.20 बजे ही नागपुर पहुंचेगा। यही विमान सुबह 11 बजे भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरेगा। रविवार को यह विमान अपने पुराने समय पर आवागमन करेगा।

और भी हैं उड़ानें
गो एयर का विमान (क्रमांक 731) अहमदाबाद से दोपहर 3.25 बजे नागपुर पहुंचता है। वहीं, गो एयर का विमान (क्रमांक 141) मुंबई के लिए शाम 4.10 बजे उड़ान भरता है। यह विमान रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन है। 
इंडिगो का विमान (क्रमांक 522) अहमदाबाद से शाम 7.50 बजे नागपुर पहुंचता है। वहीं, इंडिगो का विमान (क्रमांक 523) 8.40 बजे वापस अहमदाबाद के लिए वापसी की उड़ान भरता है। यह उड़ान सप्ताह में सिर्फ 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को है।
 

Created On :   18 Sep 2020 6:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story