नागपुर में आज हो सकती है बूंदाबांदी, तापमान गिरा

Today can be drizzling in Nagpur, temperature drops
नागपुर में आज हो सकती है बूंदाबांदी, तापमान गिरा
नागपुर में आज हो सकती है बूंदाबांदी, तापमान गिरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मौसम का मिजाज बदलने से दिन के तापमान में भारी गिरावट आ गई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री तक गिर गया है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे आैर तेज हवा चलती रही। तापमान गिरने से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। 

दो दिन तक राहत
मौसम विभाग के अनुसार अलग-अलग दिशा से आ रही हवा के कारण विदर्भ से पूर्वी मध्यप्रदेश तक द्रोणिका तैयार हो गई है। पूर्व से दक्षिण-पूर्वी हवा चलने से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया है। गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चल सकती है। अगले दो दिन तक गर्मी से राहत रहेगी। अभी तेजी से तापमान बढ़ने की संभावना नहीं है। गुरुवार को दिन में ठंडी हवा चली। अगले दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। द्रोणिका तैयार होने से सूरज की तपन कम हो गई है। शुक्रवार को नागपुर समेत विदर्भ में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने व बूंदाबांदी होने की संभावना है। 
 

Created On :   16 April 2021 4:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story