दिवंगत ट्रस्टी को दी गई श्रृद्धांजलि
![Tributes paid to the late trustee Tributes paid to the late trustee](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2023/02/tributes-paid-to-the-late-trustee_730X365.jpeg)
By - Bhaskar Hindi |19 Feb 2023 8:05 AM GMT
पन्ना दिवंगत ट्रस्टी को दी गई श्रृद्धांजलि
डिजिटल डेस्क पन्ना। दिल्ली निवासी एवं श्री प्राणनाथ मंदिर पन्ना के ट्रस्टी विकास गुप्ता का गत दिनांक १७ फरवरी २०२३ को दिल्ली में ही दुखद निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार शनिवार १८ फरवरी दिल्ली में ही सम्पन्न हुआ। श्री प्राणनाथ मंदिर के ट्रस्टी विकास गुप्ता के निधन की सूचना पन्ना धाम को प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर श्री प्राणनाथ मंदिर के ट्रस्टी सहित निजानंद सम्प्रदाय के श्रृद्धालुगण शोक संतृत्प हो गए। श्र्री गुप्ता के निधन पर पदमावती पुरी धाम पन्ना के महाप्रबंधक डी.बी. शर्मा सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों, न्यासी, पुजारियों द्वारा शोक श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रीराज जी से अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।
Created On :   19 Feb 2023 8:04 AM GMT
Next Story