अमरावती कृषि मंडी में अचानक उछले तुअर के दाम 

Tur prices suddenly jumped in Amravati agricultural market
अमरावती कृषि मंडी में अचानक उछले तुअर के दाम 
महंगाई अमरावती कृषि मंडी में अचानक उछले तुअर के दाम 

डिजिटल डेस्क, अमरावती।  फरवरी महीने की शुरुआत में 6 हजार 200 रुपए के दाम पर कृषि मंडी में व्यापारियों द्वारा खरीदे जानेवाले तुअर के दाम में गुरुवार 9 फरवरी को अचानक उछाल आ गया। इस कारण कृषि मंडी में तुअर की आवक बढ गई। शुक्रवार को 4 हजार 212 बोरे तुअर की आवक कृषि मंडी में रही। वर्तमान स्थिति में तुअर के दाम में अचानक उछाल आने से किसानों में हर्ष का माहोल देखा गया।  इस वर्ष कृषि उपज मंडी में जब से तुअर की आवक आना शुरू हुआ शुरुआती दौर में तुअर को 6 हजार 100 रुपए के दाम मिले। जिससे अधिकांश किसानों ने तुअर के दाम बढने की राह देखते हुए तुअर अपने ही घरों में जमा कर रखी थी। फरवरी महिने की शुरुआत भी किसानांे के लिए निराशा जनक रही।

एक फरवरी को जब कृषि मंडी खुली तब तुअर 6 हजार 250 रुपए क्विंटल के भाव मिले। तब कृषि मंडी में तुअर की आवक 1 हजार 950 बोरे थी। तुअर के यही दाम 7 फरवरी तक कायम रहे।  8 फरवरी को 6 हजार 500 रुपए क्विंटल पर तुअर खरीदा गया। 7 फरवरी को 3 हजार 737 बोरे तुअर की आवक रही। गुरुवार 9 फरवरी को 7 हजार से 7 हजार 613 रुपए क्विंटल के दाम पर तुअर खरीदी की गई। उस समय 4 हजार 190 बोरे तुअर बाजार में पहुंची।  वहीं शुक्रवार को भी यही दाम कृषि मंडी में कायम रहे और 4 हजार 212 बोरे तुअर दिन भर में खरीदी गई। कृषि मंडी में तुअर के दाम अचानक बढ़ने की खबर किसानों तक पहुंचने के बाद शुक्रवार को कृषि मंडी में तुअर उत्पादक किसानों की काफी भीड़ देखी गई। 

 

Created On :   11 Feb 2023 6:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story