बंगलुरु-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन से दो कोरोना संदिग्धों को नागपुर में उतारा

Two Corona suspects landed in Nagpur by Bangalore-New Delhi special train
बंगलुरु-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन से दो कोरोना संदिग्धों को नागपुर में उतारा
बंगलुरु-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन से दो कोरोना संदिग्धों को नागपुर में उतारा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर रेलवे स्टेशन पर  दो कोराेना संदिग्ध युवकों को उतारा गया। दोनों संदिग्ध बंगलुरु-नई दिल्ली विशेष ट्रेन से नागपुर पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद दोनों को मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार 22 और 29 वर्षीय युवक 02691 बंगलुरु-नई दिल्ली कोविड-19 एसी विशेष ट्रेन के बी10 कोच की बर्थ 60 और 64 पर  बंगलुरु से नागपुर तक की यात्रा कर रहे थे। इसकी जानकारी जीआरपी को सूत्रों से मिली। जीआरपी ने अारपीएफ को यात्रियों की जानकारी सहित संदिग्ध होने की जानकारी दी। आरपीएफ ने ट्रेन आने से पहले जीआरपी के सहायक निरीक्षक म्हेत्रे, उपनिरीक्षक रवि वाघ, आरपीएफ अधिकारी सहित रेलवे डॉक्टर प्लेटफार्म पर पहुंचे।  नागपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही दोनों को उतारा गया। स्टेशन के बाहर रेलवे एंबुलेंस तैयार थी, जिससे दोनों को मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया। सूत्रों के अनुसार दोनों संदिग्ध बंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। कुछ दिन पहले कंपनी के लोगों को क्वारेंटाइन करना शुरू किया। युवकों काे जानकारी मिलते ही वह वहां से नागपुर का टिकट निकाल कर भाग गए। संदिग्धों को उतारने के बाद नागपुर में ही कोच को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया और आगे की ओर रवाना किया।

Created On :   15 July 2020 8:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story