नागपुर शहर में दो जगहों पर दो लाशें मिलीं, हत्या का संदेह

Two dead bodies found at two places in Nagpur city, suspected of murder
नागपुर शहर में दो जगहों पर दो लाशें मिलीं, हत्या का संदेह
मामला दर्ज नागपुर शहर में दो जगहों पर दो लाशें मिलीं, हत्या का संदेह

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में दो स्थानों से दो लाशें पुलिस ने बरामद की है। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को संदेह है कि, यह हत्या का मामला हो सकता है। एक लाश कलमना क्षेत्र के पावनगांव से कामठी रोड पर नहर में मिली, जबकि दूसरी लाश जरीपटका में एक खाली प्लॉट में मिली।   पुलिस के अनुसार कलमना क्षेत्र में पावनगांव से कामठी रोड पर सूखी नहर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश गुरुवार की शाम करीब 5.30 बजे  देखी गई। सूचना मिलते ही कलमना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजी। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। 

जानवरों ने सिर का हिस्सा नोंच लिया था
दूसरी लाश जरीपटका क्षेत्र में बैंक कॉलोनी में कृपलानी नामक व्यक्ति के खाली पड़े  प्लाॅट में मिली। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई गई है। मृतक के सिर को किसी जानवर ने नोंच लिया था। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
 

Created On :   20 May 2022 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story