नागपुर की दो महिला चोर रायपुर में गिरफ्तार

Two female thieves of Nagpur arrested in Raipur
नागपुर की दो महिला चोर रायपुर में गिरफ्तार
महिलाओं की उड़ाती थी पर्स नागपुर की दो महिला चोर रायपुर में गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रायपुर पुलिस ने दो महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं नागपुर के बुटीबोरी इलाके की रहने वाली हैं। इनके नाम ज्योति खड़से और सारिका लोंडे है। दोनों महिलाएं भीड़ वाली जगह पर महिलाओं के पर्स से गहने उड़ाने में माहिर हैं। दोनों महिलाओं पर नागपुर में भी चोरी के मामले दर्ज होने की खबर है। 

ज्वेलरी शॉप के पास बना रखा था अड्डा
सूत्रों के अनुसार इन दोनों महिलाओं ने रायपुर में एक ज्वेलरी शॉप के आस-पास चोरी का अड्‌डा बना रखा था। रायपुर में त्योहारी माहाैल को देखते हुए दोनों महिलाएं भीड़ में घुसकर महिलाओं के गहने उड़ा लेती थीं। दोनों रायपुर के गोल बाजार, सदर बाजार व मालवीय रोड पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद नागपुर लौटने की फिराक में थीं, लेकिन इससे पूर्व भी पुलिस ने दोनों महिला चोर को पकड़ लिया। 

भीड़ का फायदा उठाकर करती थीं चोरियां 
दोनों महिला चोर अभी रायपुर में जेल में बंद हैं। दोनों महिलाएं बड़ी सफाई से घटना को अंजाम देती थीं। दरअसल रायुपर की गोल बाजार पुलिस को एक चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम हरकत में आई और इन महिलाओं तक पहुंच गई। रायपुर की गीता कोसले नामक महिला ने पुलिस को बताया था कि, गत 24 अक्टूबर को दीपावली पर खरीदारी करने वह गोल बाजार गई थी। गोलबाजार में मंगलसूत्र गुथवाने का काम करवाते समय उसके पर्स रखे गहने भीड़ का फायदा उठाकर बड़ी ही सफाई से चुरा लिए गए। गोलबाजार थाने की टीम को पता चल चुका था कि, आरोपी ज्योति और सारिका ने बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान के पास ही डेरा जमा रखा है।   

Created On :   28 Oct 2022 10:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story