वाहन के साथ पकड़ाए  मध्य प्रदेश के दो गांजा तस्कर , माल भी बरामद

Two ganja smugglers from Madhya Pradesh caught with vehicle, goods also recovered
वाहन के साथ पकड़ाए  मध्य प्रदेश के दो गांजा तस्कर , माल भी बरामद
वाहन के साथ पकड़ाए  मध्य प्रदेश के दो गांजा तस्कर , माल भी बरामद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य प्रदेश के दो गांजा तस्करों को नागपुर के पांचपावली इलाके में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अनिल कुमार मोहनलाल चौकसे (37) ग्राम कैकाडा छपरा और बेनी सिंह मुन्नीलाल गज्जाम (52) पहाडी टोला, छपरा (मध्य प्रदेश) निवासी है।  एक आरोपी भागने में सफल हो गया। फरार कार चालक की तलाश पांचपावली पुलिस कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 2 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत 29 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने एक कार क्रमांक एमएच 31  एएच- 5183, दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच- 49- बीई- 4158 व नकदी 650 रुपए जब्त किया है। 

पुलिस को देख फरार हुआ वाहन चालक : पुलिस के अनुसार पांचपावली थाने की पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान दस्ते को सिद्धार्थ नगर में लाइब्रेरी के पास जयभीम पार्क चौक में दीवार से लग कर एक कार दिखी। कार के पास अनिल कुमार चौकसे, बेनी सिंह गज्जाम और कार चालक खड़े थे। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर खड़े अनिल कुमार और बेनी सिंह से वहां खड़े रहने का कारण पूछा, तो वे सकपका गए। 

सख्ती करने पर दी जानकारी : पुलिस ने दोनों से कड़ी पूछताछ की, तो उन्होंने अपने बारे में सब कुछ बता दिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद कार की तलाशी ली, तो उसमें गांजा पाया गया। यह माल दोनों आरोपी किसे देने लाए थे या नागपुर से यह माल लेकर बाहर जाने वाले थे, इस बारे में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पांचपावली थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय मेंढे के नेतृत्व में हवलदार नंदकिशोर वालदे, छगन सिंगणे, नायब सिपाही सुनील ठाकुर, संजय मिश्रा, सिपाही रोशन फुकट, संजय बरेले ने कार्रवाई की।
 

Created On :   18 Jun 2021 8:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story