- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रतलाम
- /
- जावरा में अवैध रूप से निर्मित दो...
जावरा में अवैध रूप से निर्मित दो ढाबे जमींदोज किए गए!
By - Aditya Upadhyaya |9 Aug 2021 6:04 AM GMT
जावरा में अवैध रूप से निर्मित दो ढाबे जमींदोज किए गए! जावरा में अवैध रूप से निर्मित दो ढाबे जमींदोज किए गए!
डिजिटल डेस्क | रतलाम कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा अनुविभाग क्षेत्र में रविवार को दो ढाबे जमींदोज किए गए।
एसडीएम जावरा श्री हिमांशु प्रजापत के मार्गदर्शन में शासकीय अमले ने उमटपालिया एवं हसनपालिया में दो ढाबों पर कार्रवाई करते हुए करीब 22 लाख रुपए मूल्य की अवैध संपत्ति तोड़ी गई।
ये ढाबे बिना अनुमति के निर्मित थे और इनकी अवैध शराब विक्रेताओं से संलग्नता भी थी। प्रशासन द्वारा उक्त कार्रवाई करते हुए इनके संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
Created On :   9 Aug 2021 9:37 AM GMT
Next Story