चारपहिया की ठोकर से दो घायल

By - Bhaskar Hindi |14 Feb 2023 4:21 PM IST
पन्ना चारपहिया की ठोकर से दो घायल
डिजिटल डेस्क पन्ना। जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत ग्राम उडला से कटनी जा रहे दो व्यक्तियों को चारपहिया की ठोकर लगने से घायल हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिवस रानू बाल्मीक उम्र २२ वर्ष व सुनील बाल्मीक उम्र २५ वर्ष अमानगंज किशनगढ मार्ग से उडला से कटनी शादी समारोह में जा रहे थे तभी गढोखर ग्राम के पास एक चारपहिया वाहन ने क्रांसिग के दौरान मोटरसाइकिल चालक को ठोकर मार दी जिससे वह अनियंत्रित होकर सडक पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमानगंज लाया गया एवं प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर कर दिया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है।
Created On :   14 Feb 2023 4:21 PM IST
Next Story