पेंच में पर्यटकों के लिए दो नए मार्ग, आसानी से दिख सकेंगे बाघ

Two new routes for tourists in Pench, tigers can be easily seen
पेंच में पर्यटकों के लिए दो नए मार्ग, आसानी से दिख सकेंगे बाघ
नागपुर पेंच में पर्यटकों के लिए दो नए मार्ग, आसानी से दिख सकेंगे बाघ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पेंच व्याघ्र प्रकल्प की सैर करने वाले पर्यटकों को अब दो नए रास्तों पर भी घुमाया जा सकेगा, जिससे उन्हें अब बाघ देखने की संभावना बढ़ जाएगी। हाल ही में वन विभाग ने यह दोनों रास्तों (गेट) का काम पूरा किया है, जो कि बफर जोन में हैं। फिलहाल इसे शुरू करने की मंजूरी मिलने की है।
वर्तमान में 6 गेट हैं : महाराष्ट्र का पेंच ‌व्याघ्र प्रकल्प दिन-प्रतिदिन पर्यटकों को लुभा रहा है। तेजी से बढ़ती बाघों की संख्या व अन्य वन्यजीवों का बढ़ता कुनबा जंगल को घना कर रहा है। क्षेत्र की बात करें, तो 789 वर्ग किमी के दायरे में यह फैला है। वर्तमान स्थिति में सिल्लारी, कोलीतमारा, चोरबाहुली, खुबाडा, सालेघाट, खुर्सापार कुल 6 गेट हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। राज्य के इस जंगल में करीब 53 बाघ हैं। करीब 25 जिप्सी सफारी के लिए चलाई जाती हैं। जंगल के कई क्षेत्र ऐसे है, जहां सैलानियों को घुमाया जा सकता है। यहां बाघ दिखने की संभवना ज्यादा है। बफर क्षेत्र में आने वाले इस इलाकों में वन विभाग ने दो नए रास्ते बनाए हैं। ताकि यहां भी पर्यटकों को घुमाया जा सके। जल्द ही यहां इन्हें शुरू किया जाने वाला है। उसके बाद पर्यटकों को दो नए मार्ग मिलने वाले हैं। पेंच घूमने वालों को यहां भी घुमाया जा सकेगा।

Created On :   17 March 2023 12:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story