जेल में मामूली विवाद में भिड़े दो कैदी , 1 चोटिल

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर । चंद्रपुर जिला कारागार में शौचालय में चप्पल पहनकर जाने को लेकर हुए विवाद में दो कैदियाें में मारपीट हुई। उनका विवाद छुड़ाने गए अन्य कुछ कैदी भी आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में एक कैदी के आंख तो अन्य एक कैदी को चोट लगने की जानकारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक कैदी शौचालय में चप्पल पहनकर गया। चप्पल क्यों पहनकर गए, इसे लेकर दूसरे कैदी ने विवाद छेड़ दिया। जहां विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। उन्हें छुड़ाने गए अन्य कैदी भी विवाद में आपस में ही भिड़ गए। कैदियों में मारपीट की भनक कारागार के अधिकारी को लगते ही उन्हें शांत करने का प्रयास किया गया। घायलों पर उपचार करवाया गया। चर्चा यह भी थी कि जेल में दो गुटों में मारपीट हुई।
कैदियों की रिपोर्ट भेजी है :इस संबंध में जेलर वैभव आगे से पूछने पर उन्होंने बताया कि, दो गुटों में मारपीट नहीं हुई है। बल्कि शौचालय में चप्पल पहनकर जाने को लेकर दो कैदियों में विवाद हुआ। उन्हें छुड़ाने गए अन्य कैदियों में आपस में विवाद होकर धक्कामुक्की हुई। कैदियों के कोर्ट में रिपोर्ट भेजी गई है। आगे की कार्रवाई चल रही है।
Created On :   23 March 2023 2:20 PM IST