टीकाकरण महाअभियान के तहत 14515 लोगों ने लगवाया कोविड टीका!

Under the vaccination campaign, 14515 people got the covid vaccine!
टीकाकरण महाअभियान के तहत 14515 लोगों ने लगवाया कोविड टीका!
टीकाकरण महाअभियान के तहत 14515 लोगों ने लगवाया कोविड टीका!

डिजिटल डेस्क | सीहोर जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत 14515 लोगों को कोविड का टीकाकरण किया गया। सीएमएचओ श्री सुधीर डेहरिया ने बताया कि जिले में गुरुवार को 14515 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।

सुबह 08 बजे से ही लोग कोविड का टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केन्द्र पहुंचने लगे। लोगों की सुविधा की दृष्टि से अनेक टीकाकरण केन्द्र बनाये गए। टीकाकरण महाअभियान में 18 वर्ष के युवा से लेकर बुजुर्गो ने भी टीका लगवाया।

जिले में जनपदवार टीकाकरण की स्थिति जिले में कुल 14515 नागरिकों का टीकाकरण किया गया। जिले में कुल 61 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। बुधनी में 4055, इछावर में 2958, नसरूल्लागंज में 4756 तथा सीहोर शहरी क्षेत्र में 2746 नागरिकों का टीकाकरण किया किया गया।

Created On :   30 July 2021 8:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story