नया वाहन खरीदने में 25% तक छूट, निजी वाहन स्क्रैप कराने पर फायदा

Up to 25% discount on buying a new vehicle, benefit on scrapping a private vehicle
नया वाहन खरीदने में 25% तक छूट, निजी वाहन स्क्रैप कराने पर फायदा
नागपुर नया वाहन खरीदने में 25% तक छूट, निजी वाहन स्क्रैप कराने पर फायदा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वायु प्रदूषण को कैसे कम किया जाए, इसे लेकर स्क्रैप पॉलिसी लाई गई है। इसके तहत 15 साल पुराने हो चुके सरकारी वाहनों को स्क्रैप करने का निर्णय लिया गया। निजी वाहनों के लिए भी यह लागू किया जाएगा। निजी वाहनों को चिन्हित कर उनका इन्स्पेक्शन होगा। अगर कोई निजी वाहन धारक अपनी गाड़ी स्क्रैप कराता है, तो उसे सरकार से सर्टिफिकेट मिलेगा। इस सर्टिफिकेट के आधार पर उसे नया वाहन खरीदने में 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन भी नि:शुल्क होगा। सभी राज्य सरकार को इसे लागू करने को कहा गया है।

राहुल को देशद्रोही की पंक्ति में भी रखें तो कम है : रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री चौबे बोल रहे थे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के निवास पर पुलिस के पहुंचने और कांग्रेस द्वारा हैरेसमेंट का आरोप लगाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईडी, सीबीआई और पुलिस अपनी कार्रवाई करती रहती है। देश में जो राजनीति हो रही है, वह जनता देख रही है। संसद में हंगामा कर देश को गुमराह कर रहे हैं। इन्हें विकास नहीं भा रहा है। इन्होंने विदेश में देश की छवि खराब की। यह कौन से संस्कार हैं। ऐसे लोगों को देशद्रोही की पंक्ति में रखें तो भी कम होगा। पत्र-परिषद में चंदन गोस्वामी, धर्मपाल मेश्राम, संजय भेंडे, दयाशंकर तिवारी, अर्चना डेहनकर आदि उपस्थित थे।

Created On :   20 March 2023 10:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story