उत्तर प्रदेश: कैबिनेट मंत्री कमल वरुण का निधन, लखनऊ PGI में चल रहा था कोरोना का इलाज

उत्तर प्रदेश: कैबिनेट मंत्री कमल वरुण का निधन, लखनऊ PGI में चल रहा था कोरोना का इलाज

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री कमल वरुण का आज निधन हो गया है। कमल वरुण कोरोना से संक्रमित थीं और लखनऊ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने रविवार को लखनऊ पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनका पूरा नाम कमल रानी वरुण था और वे यूपी विधानसभा की सदस्य थीं। इससे पहले वे सांसद भी रह चुकी हैं। कमल रानी वरुण यूपी सरकार में टेक्निकल एजुकेशन मंत्री थीं। 

 

 

कमल वरुण के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है। हांलाकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि कमल रानी की मौत कोरोना से हुई या किसी और वजह से, इसकी जांच की जा रही है। कमला रानी का शव लखनऊ से सीधे कानपुर ले जाया जाएगा। कोविड पोर्टकॉल  के तहत उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कमल रानी SGpPGI के apex ट्रामा सेंटर में भर्ती थीं। उनका अंतिम संस्कार कानपुर में होगा।

Created On :   2 Aug 2020 6:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story