सुधाकर गायधनी को विदर्भ गौरव पुरस्कार

Vidarbha Gaurav Award for Sudhakar Gayadhani
सुधाकर गायधनी को विदर्भ गौरव पुरस्कार
सुधाकर गायधनी को विदर्भ गौरव पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नागपुर | कृषि विकास प्रतिष्ठान की ओर से स्व. माणिकलाल गांधी की स्मृति में विदर्भ विकास के लिए काम करने वाले अथवा विदर्भ का नाम राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले व्यक्ति को हर साल एक लाख रुपए नकद व सम्मान चिह्न देकर विदर्भ गौरव पुरस्कार से गौरवान्वित किया जाता है। 2020 का विदर्भ गौरव पुरस्कार महाकवि सुधाकर गायधनी को दिया जाएगा। यह पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार व विचारक मधुकरराव भावे के हाथों व काव्यशास्त्र के अभ्यासक, वरिष्ठ पत्रकार गणेश कनाटे की प्रमुख उपस्थिति में दिया जाएगा। मंगलवार, 24 नवंबर को शाम 5.30 बजे सिविल लाइंस स्थित प्रेस क्लब के सभागृह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विचारक व साहित्यिक डॉ. श्रीकांत तिडके करेंगे।
 

Created On :   23 Nov 2020 10:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story