विक्रांत भूरिया बने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, दिग्विजय ने दिया था समर्थन 

Vikrant Bhuria became president of Youth Congress
विक्रांत भूरिया बने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, दिग्विजय ने दिया था समर्थन 
विक्रांत भूरिया बने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, दिग्विजय ने दिया था समर्थन 

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। विक्रांत भूरिया को यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। विक्रांत भूरिया पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद कांती लाल भूरिया के बेटे हैं। इन्हें राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का समर्थन प्राप्त था। 

एमपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि डॉ. विक्रांत भूरिया को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।  आशा है डॉ. विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस संगठन पूरी ऊर्जा, उत्साह, तत्परता और सक्रियता के साथ जनसेवा करते हुये कांग्रेस संगठन को मज़बूती प्रदान करेंगे। इस दौरान एक तस्वीर भी शेयर की गई है, जिसमें  विक्रांत भूरिया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पिता कांतिलाल भूरिया के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

मध्यप्रदेश में यूथ कांग्रेस संगठन के चुनाव की शुरुआत 2011 में हुई थी। सबसे पहले प्रियव्रत सिंह और फिर 2013 में कुणाल चौधरी अध्यक्ष बने थे। अब करीब 7 साल बाद 2020 में यूथ कांग्रेस के चुनाव हुए जिसमें विक्रांत सिंह ने संजय सिंह और विवेक त्रिपाठी को पछाड़ते हुए विजय हासिल की है।  

सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने विक्रांत को युवक कांग्रेस की कमान देने के लिए कमलनाथ को पहले ही सहमत कर लिया था। इसमें बीच की कड़ी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बने। विधायक विपिन वानखेड़े के मैदान छोड़ने से विक्रांत के लिए रास्ता और भी आसान हो गया था। हालांकि, एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी सहित 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे रहे, लेकिन बाजी अंत में विक्रांत के हाथ लगी।

 


 

Created On :   18 Dec 2020 6:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story