महुए के फूलों से ग्रामीणों को मिला रोजगार

Villagers got employment from Mahua flowers
महुए के फूलों से ग्रामीणों को मिला रोजगार
गड़चिरोली महुए के फूलों से ग्रामीणों को मिला रोजगार

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। गड़चिरोली जिले में इन दिनों महुआ के पेड़ों से बड़ी संख्या में फूल गिरना शुरू हो गया है। आदिवासी नागरिक इन फूलों को बीनने खेत व जंगल में जा रहे हैं, जिसे बेचकर वे आय अर्जित कर रहे हैं। इस प्रकार तहसील के नागरिकों को राेजगार उपलब्ध हुआ है। 

गड़चिरोली जिले की महुआ फूल वनोपज एक प्राकृतिक धरोहर है। यहां जंगलों में बड़ी संख्या में महुआ के पेड़ हैं। इन दिनों महुआ के फूल गिरने लगे हंै। इसकी मांग छत्तीसगढ़ व तेलंगाना राज्य में है। जिले के सभी 12 तहसीलों में महुआ के पेड़ हंै। इन तहसीलों के आदिवासी नागरिक महुआ फूल को चुनने जंगल जाते हंै। इसमें से सर्वाधिक भामरागढ़, एटापल्ली, कोरची, सिंरोचा, धानोरा व  अहेरी तहसीलों के सर्वाधिक आदिवासी परिवार है। यहां का महुआ छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्यों के व्यापारी महुआ लेने आते हंै। जिले में हजारों क्विंटल महुआ फूल का उत्पादन होता है।

आदिवासी नागरिक से 25 से 30 रुपए प्रति किलो सूखा महुआ फूल खरीदा जाता है। इस तरह गड़चिरोली जिले की पहचान महुआ फूल के सर्वाधिक उत्पादन से भी बनी हुई है। वहीं केंद्र सरकार की मंशा है कि, राज्य स्तर से प्रत्येक जिले में उसकी पहचान को बढ़ावा दिया जाए। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस जिले का उत्पाद विख्यात हो। बता दें कि, गड़चिरोली जिला जंगलों से घिरा है। यहां काफी संख्या में महुआ के पेड़ है। महुआ का अच्छा उत्पादन होता है। आदिवासी नागरिक व किसान भी महुआ फूलों को बीनने के लिए इन दिनों जंगलों की ओर जाते हंै। महुआ पेड़ उष्णकटिबंधीय पेड़ होने के कारण यह सभी मौसम के लिए अनुकूल है। मार्च व अप्रैल माह में पेड़ से महुआ फूल गिरता है।

फल व सब्जी के रूप में होता है महुआ का प्रयोग
महुआ की खासियत यह है कि, यह फल और सब्जी दोनों के रूप में इसका प्रयोग होता है। इसकी विशेषताओं के कारण ही स्थानीय लोग इसे धार्मिक दर्जा भी देते हैं। इसे कुछ इलाकों में महुआदेव के नाम से भी जाना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि, यह फसल प्रमुख रूप से वन क्षेत्रों में पाई जाती है। इसी कारण वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी इस फसल को खाने में सब्जी की तरह प्रयोग में लाते हैं। 

 

Created On :   23 March 2023 2:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story