पंतग के मांझे में फंसा गिद्ध हुआ घायल 

Vulture injured in kite string
पंतग के मांझे में फंसा गिद्ध हुआ घायल 
पन्ना पंतग के मांझे में फंसा गिद्ध हुआ घायल 

पन्ना। प्रतिबंध के बावजूद पंतग की डोर के लिए चीनी मांझे का विक्रय हो रहा है चीनी मांझें की धार इतनी खतरनाक होती है कि इसकी चपेट में आकर कई पक्षियों की घायल हो जाने के बाद मौत तक हो गई है। इसके साथ ही साथ पंतग उडऩे केे दौरान बच्चे भी लहुलुहान हो रहे हैं। पन्ना शहर स्थित छत्रसाल महाविद्यालय की छत के ऊपर पंतग की डोर के धागे में फंसा गिद्ध जख्मी हो गया। लोगों द्वारा चीनी धागे में फसे गिद्ध को जब फडफ़ड़ाते हुए करीब ०४ बजे देखा तो उसकी जान बचाने के लिए वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम छत्रसाल कालेज पहँुची और जख्मी गिद्ध को किसी तरह से पकडकर उसका उपचार किया गया। धागें में फंसने के बाद जख्मी हुआ गिद्ध पंख फडफडा रहा था किन्तु वह उड़ नहीं पा रहा था मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बताया कि गिद्ध का उपचार कर उसके ठीक होने पर उसे छोड दिया जायेगा।  

Created On :   16 Jan 2023 6:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story