पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार

By - Bhaskar Hindi |1 March 2023 12:51 PM IST
छापा पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, वर्धा। जिले के विभिन्न पुलिस थानांतर्गत जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मार कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नकद राशि सहित सामग्री जब्त की गई। सावंगी पुलिस ने बोरगांव मेघे गिट्टी खदान निवासी राम महादेव आत्राम पर छापा मारा। उसके पास से नकद 2235 रुपए का माल जब्त किया। आष्टी पुलिस ने मयूर दीनलाल गुप्ता (34) को गिरफ्तार कर नकद 1405 रुपए व सामग्री जब्त की। आर्वी पुलिस ने महाराणा प्रताप वार्ड निवासी दिनेश वासुदेव मोटघरे (42) को गिरफ्तार किया। हिंगणघाट पुलिस ने विट्ठल वार्ड मंदिर निवासी रवि शंकर कवड़े (42) को गिरफ्तार कर 11 हजार 320 रुपए का माल जब्त किया। वहीं सेवाग्राम पुलिस ने विनोद दामोधर वरभे को गिरफ्तार कर नकद राशि जब्त की।
Created On :   1 March 2023 12:50 PM IST
Next Story