नागपुर में मौसम का बदला रंग, दोपहर में गर्मी, शाम को बरसात

Weather in Nagpur changes color, summer in afternoon, rain in evening
नागपुर में मौसम का बदला रंग, दोपहर में गर्मी, शाम को बरसात
नागपुर में मौसम का बदला रंग, दोपहर में गर्मी, शाम को बरसात

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर में पिछले कुछ दिनों से मौसम अलग ही रंग दिखा रहा है। दोपहर में गर्मी के साथ उमस व शाम को बारिश, यह सिलसिला आैर कुछ दिन तक चल सकता है। घरेलू बादल व स्थानीय स्तर पर होनेवाली उथल-पुथल के कारण दोपहर में गर्मी के साथ उमस होती है। इस कारण  शाम को घरेलू बादल बरस पड़ते हैं। यही स्थिति फिलहाल शहर में बन रही है।  बहरहाल, इससे शाम का मौसम सुहाना जरूर हो जाता है। सोमवार से मंगलवार तक जिले में 24 मिमी. बारिश दर्ज की गई। 

मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री कम रहा। फिलहाल मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक उमस महसूस हो सकती है, फिर शाम को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मूसलाधार बारिश की संभावना नहीं है।

Created On :   30 Sep 2020 4:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story