हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा, 18 तक लुढ़का रहेगा तापमान

Weather pleasant due to light rain, temperature will drop till 18
हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा, 18 तक लुढ़का रहेगा तापमान
नागपुर हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा, 18 तक लुढ़का रहेगा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।   नागपुर जिले में अधिकांश स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। मौसम खुशनुमा हुआ। गर्मी से राहत मिली। नागपुर समेत विदर्भ के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज एक जैसा ही रहा। 16, 17 व 18 मार्च को तेज हवा आैर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। आेले भी पड़ सकते हैं। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

चक्रवात का असर
मौसम विभाग के अनुसार, ऊपरी हवा में चक्रवात होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मध्य भारत में अलग-अलग दिशाओं से आ रही हवा के कारण नागपुर 16 व 17 मार्च को नागपुर समेत विदर्भ में तेज हवा चलेगी। 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है। नागपुर समेत विदर्भ के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 18 मार्च को भी मौसम खुशनुमा बना रह सकता है। मौसम में आई तब्दीली के कारण तापमान में कमी आने की संभावना है। बुधवार को बादल छाए रहेंगे।
 

Created On :   15 March 2023 5:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story