महाराष्ट्र साइबर सेल की सतर्कता से बची पश्चिम बंगाल की लड़की की जान

West Bengal girl saved from Maharashtra cyber cell vigilance
महाराष्ट्र साइबर सेल की सतर्कता से बची पश्चिम बंगाल की लड़की की जान
महाराष्ट्र साइबर सेल की सतर्कता से बची पश्चिम बंगाल की लड़की की जान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र साइबर सेल के  विशेष पुलिस महानिरीक्षक यशस्वी यादव की कोशिशों के चलते पश्चिम बंगाल में आत्महत्या करने जा रही थी लड़की की जान बच गई। दरअसल कोरोना के चलते महाराष्ट्र पुलिस का साइबर सेल सोशल मीडिया पर  लगातार नजर रख रहा है।

इंस्टाग्राम कि निगरानी करते हुए साइबर सेल ने पाया एक लड़की ने पोस्ट में आत्महत्या की बात लिखी है। इसकी सूचना यादव को मिली तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञों की मदद से लड़की के अकाउंट से जुड़ी जानकारी निकाली। पता चला कि लड़की पश्चिम बंगाल के बराकपुर में रहती है।

मामले की जानकारी बराकपुर साइबर सेल के पुलिस अधिकारी सत्यजीत मंडल तक पहुंचाई गई उन्हें लड़की का मोबाइल नंबर दिया गया और मामले की  गंभीरता की जानकारी दी गई। उसके बाद बराकपुर पुलिस जल्द ही लड़की तक पहुंच गई और उसे समझा बुझाकर आत्महत्या का विचार उसके दिल से निकाला गया। मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने बेहद तेजी से कदम उठाया जिसके चलते लड़की की जान बच पाई। यादव ने कहा कि सेल के कर्मचारियों की सक्रियता के चलते यह संभव हो पाया।  

Created On :   25 May 2020 6:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story