पति के सामने पत्नी का अपहरण,चाकू की नोंक पर धमकाया

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पति के सामने पत्नी का अपहरण,चाकू की नोंक पर धमकाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। घर में घुसकर पति के सामने पत्नी का अपहरण कर लिया गया। सिरफिरे आशिक ने  चाकू की नोंक पर घटना को अंजाम दिया। हिंगना थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायतकर्ता हिंगना थाना क्षेत्र का निवासी है। गुरुवार की रात नौ बजे अपने परिवार के साथ वह घर में था, तभी यशोधरा नगर क्षेत्र निवासी अयुब शेख उसके घर में आ धमका। अयुब को वह दो वर्ष से पहचानता है। पहले दोनों एक ही बस्ती में रहते थे। अयुब ने चाकू की नोंक पर डराया धमकाया और उसकी पत्नी का वाहन से अपहरण कर ले गया। इसके पहले भी वह महिला को इसी तरह से भगाकर ले जा चुका है। प्रकरण प्रेम संबंधों के चलते होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी और महिला का कोई सुराग नहीं मिला है।
 

Created On :   10 Oct 2020 11:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story