आपसी रंजिश में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला  

Woman attacked with an ax in mutual enmity
आपसी रंजिश में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला  
गड़िचिरोली आपसी रंजिश में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला  

डिजिटल डेस्क,  आरमोरी (गड़चिरोली)। तहसील के ग्राम पालोरा में आपसी रंजिश में एक व्यक्ति ने महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में महिला को आरमोरी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल महिला का नाम सुलोचना अशोक वाघाडे (30) होकर आरोपी शालिकराम वाघाडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संदर्भ मंे मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम सुलोचना वाघाडे अपने घर के सामने बर्तन धो रही थी। इसी बीच आपसी रंजिश में आरोपी शालिकराम वाघाडे ने अचानक कुल्हाड़ी से वार कर सुलोचना को लहुलुहान कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। सुलोचना के पति अशोक ने गंभीर अवस्था में अपनी पत्नी को  अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की शिकायत आरमोरी पुलिस थाने में दर्ज की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी बीच रविवार को आरोपी शालिकराम वाघाडे को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय ने आगामी तीन दिनों तक पुलिस की हिरासत में रखने के आदेश दिए हंै। घायल सुलोचना की हालत अब खतरे से बाहर होने की जानकारी होकर मामले की  जांच में आरमोरी पुलिस कर रही है।  

Created On :   29 Nov 2021 2:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story