कूलर का करंट लगने से महिला की मौत

By - Bhaskar Hindi |16 March 2023 12:38 PM IST
नागपुर कूलर का करंट लगने से महिला की मौत
डिजिटल डेस्क, खापरखेड़ा नागपुर। खापरखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनार गली, वार्ड क्रमांक-2 में बुधवार को कूलर की साफ-सफाई के दौरान करंट लगने से महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोनार गली, वार्ड क्रमांक-2 निवासी शुभांगी नितेश गुरव (26) सुबह करीब 9.30 बजे के दौरान कूलर की सफाई कर रही थी। इस बीच उसे बिजली का करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़ी। जिसके बाद परिजन उसे दहेगांव रंगारी स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने शुभांगी को मृत घोषित कर दिया। फरियादी नितेश गुरव की रिपोर्ट के आधार पर खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   16 March 2023 12:36 PM IST
Next Story












