अंबाझरी में 3 साल की बेटी के साथ कूदी महिला

Woman jumps with 3 year old daughter in Ambajhari
अंबाझरी में 3 साल की बेटी के साथ कूदी महिला
सुसाइड अंबाझरी में 3 साल की बेटी के साथ कूदी महिला

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  अंबाझरी तालाब में एक 28  वर्षीय महिला ने अपनी 3 साल की बेटी के साथ कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला का नाम कल्पना रवि पंडागले  और बेटी स्वीटी बताया गया है। घटना सोमवार की रात करीब 9.30 बजे के दरमियान हुई। महिला ने बेटी को पहले चिप्स, पोहे और समोसे खरीदकर खिलाया। उसके बाद पति को मैसेज किया कि उसे कल गुड न्यूज मिलेगी। 

अंधेरा होने के कारण नहीं हो सकी खोजबीन 
पुलिस सूत्रों के अनुसार,  राय टाउन वैशाली नगर एमआईडीसी निवासी कल्पना पंडागले ने सोमवार की रात में अंबाझरी तालाब में अपनी बेटी स्वीटी के साथ कूद गई। तालाब में कूदने से पहले उसने पति को मैसेज किया और लिखा कि आखिरी बार बेटी का चेहरा देखना हो तो बोल, उसके बाद महिला बेटी के साथ तालाब में कूद गई। घटना के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली। उसके बाद अंबाझरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  दमकल विभाग को सूचित किया गया। त्रिमूर्तिनगर के फायर स्टेशन के दमकल कर्मी अंबाझरी तालाब में पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण खोजबीन नहीं हो सकी। अब मंगलवार सुबह खोजबीन की जाएगी।

एक युवक ने घटना की जानकारी दी 
महिला को बेटी के साथ तालाब में छलांग लगाते एक युवक ने देखा। उसने आस-पास के लोगों को जानकारी दी। उसके बाद अंबाझरी के थानेदार गजानन कल्याणकर को जानकारी मिली। उन्होंने थाने के  सहायक निरीक्षक संतोष बोयणे को अंबाझरी तालाब पर भेजा।  घटनास्थल के पास पुलिस को एक चिट्ठी मिली, जिसमें महिला ने मां, पति और भाई का मोबाइल नंबर लिख कर रखा था। अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन महिला और उसकी बेटी के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। 
 

Created On :   31 Jan 2023 3:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story