दुर्घटना बीमा से कामगारों को मिलेगी सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। असंगठित कामागरों को सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इस पंजीयन के लिए ई-श्रम पोर्टल शुरू किया गया है। जिले में लगभग 2 लाख से अधिक कामगारों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन किया गया है। आगे भी पंजीयन शुरू है। इस ई-श्रम पर पंजीकृत कामगारों को दुर्घटना बीमा की सुरक्षा दी जाएगी। दुर्घटना में विकलांगता आने पर 1 लाख, कायमस्वरूप विकलांग होने पर 2 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाएगा। इसके चलते कामगारों ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से ई श्रम कार्ड निकाले की अपील सहायक कामगार आयुक्त ने की।
जिले में इमारत एवं निर्माण कार्य कामगार, रिक्शा चलाने वाले, आटो चालक, सुतार, लोहार, कामगार, लेवलिंग एवं पैकिंग कामगार, घरेलू सेविकाएं, खेत मजदूर आदि कामगार है। आधार कार्ड, बैंक का शुरू खाता शुरू मोबाइल नंबर, शिक्षा प्रमाणपत्र आदि बातें ई श्रम योजना के लिए जरूरी है। मोबाइल नंबर अपने आधार एवं बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। उपरोक्त कागजात होने पर सहजता से पंजीयन होता है। रोजंदारी मजदूर, कामगार, रास्ते पर सामान बेचने वाले विक्रेता, दुकानों के नौकर, बीड़ी कामगार, सुतार, ईंट भट्ठी कामगार आदि कामगार ई- श्रम कार्ड निकाल सकते हैं। इमारत और अन्य कामगारों के कल्याण के लिए महाराष्ट्र शासन ने 2007 के नियम 45 में अनेक उपाययोजना की है। योजना का लाभ कामगार आयुक्त कार्यालय में पंजीकृत कामगारों को दिया जाता है। जिले के अधिकांश ठेकेदारों ने पंजीयन नहीं किया है। इसके कारण उनके यहां काम करने वाले कामगार भी विभिन्न योजनाओं से वंचित हंै।
Created On :   22 March 2023 1:30 PM IST












