खेलो इंडिया के तहत पन्ना में आयोजित हुई वुशू चैम्पियनशिप

Wushu Championship organized in Panna under Khelo India
खेलो इंडिया के तहत पन्ना में आयोजित हुई वुशू चैम्पियनशिप
पन्ना खेलो इंडिया के तहत पन्ना में आयोजित हुई वुशू चैम्पियनशिप

डिजिटल डेस्क,पन्ना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के उपलक्ष्य में युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 10 से 31 मार्च तक खेलो इंडिया दस का दम टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। देश के 10 शहरों में एक खेल एवं 10 खेलों अलग-अलग आयोजन हो रहा है। इसी आयोजन में लगभग 15000 महिला एथलीट प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। इसी श्रृंखला में पन्ना शहर को भी वूशु खेल के लिए चुना गया। गौरतलब है कि पन्ना जिले के खिलाडियों ने इस खेल में उत्कृष्ट प्रर्दशन कर देश भर में पदक जीते हैं। यही कारण है कि दस का दम प्रतियोगिता के तहत वुशू प्रतियोगिता के लिए रांची, पंचकुला, कोकराझार, पुणे, निजामाबाद, बागलकोट, श्रीनगर, देहरादून, जयपुर एवं पन्ना जिले को चुना गया। जहां एक साथ प्रतियोगिताओ ंका आयोजन किया गया। पन्ना शहर के छत्रसाल साइंस कॉलेज में 10 का दम खेलो इंडिया वूशु लीग का शुभारंभ कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रूप में श्रीमती कृष्णा कुमारी उपस्थित रहीं। इस स्पर्धा में मध्यप्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों के ब्लॉक स्तर तक के खिलाडियों ने भाग लिया। इस स्पर्धा में लगभग 15 जिले से लगभग 120 खिलाडियों ने भाग लिया और पदक प्राप्त किए। स्पर्धा उपरांत सभी खिलाडियों को पदक एवं सर्टिफिकेट वितरित किए गए। समापन समारोह में साइंस कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. परमार, मध्यप्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता, मनोज केसरवानी, तरुण पाठक, पहलवान सिंह, जिला वुशू संघ पन्ना अध्यक्ष श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, सचिव इरफान खान एवं कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र शर्मा, हर्षिता विश्वकर्मा, निधि राय, राजा भैया, प्रकाश अहिरवार, मुस्तकीम खान उपस्थित रहे। स्पर्धा में सबसे ज्यादा पदक जबलपुर के खिलाडियों ने अर्जित कर प्रथम स्थान किया। द्वितीय स्थान पर पन्ना जिले के खिलाडी और तृतीय स्थान पर ग्वालियर जिले के खिलाडियों का स्थान रहा। स्पर्धा में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर कैटेगरी में स्पर्धा ताओलू सभी इवेंट्स एवं संसदा के सभी वेट कैटेगरी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

Created On :   11 March 2023 3:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story