मेहमान बनकर आए युवा किसान ने फांसी लगाई

Young farmer who came as a guest hanged himself
मेहमान बनकर आए युवा किसान ने फांसी लगाई
सुसाइड मेहमान बनकर आए युवा किसान ने फांसी लगाई

डिजिटल डेस्क, वरूड़ (अमरावती)। तहसील के ढगा ग्राम में मेहमान बनकर आए एक 32 वर्षीय युवा किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना  सुबह प्रकाश में आई। जानकारी के मुताबिक मृतक किसान का नाम लोहारी सावंगा ग्राम निवासी रोशन शरदराव जोध (32) है। रोशन पत्नी के साथ 30 दिसंबर को तहसील के ढगा ग्राम में रिश्तेदार मनोहरराव निंबुरकर के यहां आया था। यहां आने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था। इस युवा किसान पर बैंक का कर्ज रहने और खेत की फसल नैसर्गिक आपदा के कारण नष्ट होने के कारण वह परेशान रहता था। वह अपने रिश्तेदार के यहां रहते किसी को भी कुछ न बताते हुए मनोहरराव निंबुरकर के गांव के पास स्थित तबेले की चाबी लेकर चला गया और वहीं पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को सुबह मनोहरराव का बेटा मवेशियों को चारा पानी देने गया तो रोशन फांसी से लटका दिखाई दिया। उसने तत्काल घटना की जानकारी अपने पिता मनोहरराव को दी। वरुड़ पुलिस का दल भी जानकारी मिलते ही घटनास्थल आ पहंुचा। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है। 
 

Created On :   3 Jan 2022 7:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story