- Home
- /
- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। तेज रफ्तार भाग रहे एक अज्ञात वाहन की टक्क र से जहां एक युवक की मौत हो गई, तो वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक एवं घायल युवक दोनों मोटर सायकिल पर मंडई जाने निकले थे,लेकिन काल बनकर आए वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने जहां शव का पंचानामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है, तो वहीं घायल युवक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जानकारी के मुताबिक भरवेली थाना अंतर्गत हिरापुर निवासी 23 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मोटर सायकिल से मंडई जाने निकले युवक राजकुमार पिता चंद्रकुमार सोनी को संभवत: किसी वाहन ने टक्कर मारी और वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से उसकी मौत हो गई। जबकि घायल तेजस का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। मृतक राजकुमार की अस्पताल से जानकारी मिलने के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक राजकुमार के पिता चंद्रकुमार की मानें तो राजकुमार शाम लगभग 7.30 बजे पायली मंडई जाने मोटर सायकिल लेकर निकला था। जिसके बाद रात 11 बजे पड़ोसी इमरान से उन्हें जानकारी मिली कि मानेगांव रोड पर राजकुमार दुर्घटना का शिकार हो गया है। जब वह घटनास्थल पहुंचे तो राजकुमार की मौत हो गई थी। उसका साथी तेजस घायल था। जिसके बाद इसकी सूचना 108 को दी गई। वाहन के घटनास्थल पहुंचने पर दोनो को जिला चिकित्सालय लाया गया।
युवक की संदेहास्पद मौत
वहीं खैरलांजी थाना अंतर्गत 35 वर्षीय घुबडग़ोंदी निवासी मोहरलाल पिता भैयालाल बिसेन की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बताया जाता है कि घर में उल्टियां करने के बाद उसे जिला चिकित्सालय लाया गया था। जिसके मुंह से कीटनाशक की गंध आ रही थी। मृतक की पत्नी प्रमिला की मानें तो विगत 6 नवंबर को पड़ोसी करिया लिल्हारे और तोप सिंह लिल्हारे के साथ मवेशी बांधने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें उनके द्वारा बेटी सुरेखा से मारपीट किये जाने पर इसकी शिकायत खैरलांजी थाने में की गई थी।
Created On :   11 Nov 2018 7:51 PM IST












