मकान का कार्य करते समय छत से गिरा युवक हुआ घायल 

Young man injured after falling from roof while doing house work
मकान का कार्य करते समय छत से गिरा युवक हुआ घायल 
पन्ना मकान का कार्य करते समय छत से गिरा युवक हुआ घायल 

डिजिटल डेस्क पन्ना। जिले के नगर अमानगंज के वार्ड क्रमांक 8 में आज एक युवक उस वक्त नीचे गिर गया जब वह घर का काम कर रहा था और सेट्रिंग लगा रहा था तभी अचानक पैर फिसल जाने से युवक जमीन पर गिर गया जिससे वह गिरकर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम बबलू पिता बहुरा कोरी निवासी वार्ड क्रमांक 8 अमानगंज है। बताया जा रहा है कि किसी श्री सोनी के यहां मकान निर्माण का काम कर रहा था। डॉक्टरों की मानें तो युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। प्राथमिक उपचार उपरांत उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 

Created On :   25 Feb 2023 3:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story