खोरा के धूनी आश्रम में युवा एवं बुजुर्गों का किया गया सम्मान 

Youth and elders were honored in Khoras Dhuni Ashram
खोरा के धूनी आश्रम में युवा एवं बुजुर्गों का किया गया सम्मान 
अजयगढ खोरा के धूनी आश्रम में युवा एवं बुजुर्गों का किया गया सम्मान 

डिजिटल डेस्क अजयगढ नि.प्र.। अजयगढ तहसील क्षेत्र के प्रसिद्व धर्मिक स्थल धूनी आश्रम खोरा में अजयगढ क्षेत्रीय विकास संघ के संयोजक श्रीराम पाठक द्वारा बुजुर्गो एवं युवा समाज सेवियो को सम्मानित किया गया। कार्यकम के शुभारंभ में क्षेत्रीय लोगों की सुख समृद्वि की कामना को लेकर आश्रम में विराजमान अन्नपूर्णा देवी, पवन पुत्र हनुमान जी की विशाल प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई तत्पश्चात खोरा के धर्मिक एवं सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले विशाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, आशाराम पाल, नत्थू पाल, प्रमोद सेैनी, राजा पाठक बहिरवारा, शीतल शुक्ला, पवन रवि, शिव कुमार, कमल सिंह एवं कई बुजुर्ग महिलाओं व वृद्धों को शाल, सफेद वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्रीय विकास संघ के संयोजक श्रीराम पाठक  ने सथियों सहित लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल पहुंचे जहॉ पर उन्होंने स्कूल के प्रधानाध्यापक यादवेन्द सिंह को स्वतंत्रता सगा्रम सेनानी स्व. देवीदयाल पाठक द्वारा रचित ज्ञान माला स्कूली बच्चों को पढाने के लिये भेंट की तथा गा्रम के कीर्तन कलाकर श्याम सुन्दर टेलर तथा अन्य कई वरिष्ठजनों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय देवीदयाल पाठक का सहित्य भेंट किया। 

Created On :   22 Jan 2023 4:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story