नव वर्ष के पहले ही दिन युवक की हत्या

Youth murdered on the first day of the new year
नव वर्ष के पहले ही दिन युवक की हत्या
नागपुर नव वर्ष के पहले ही दिन युवक की हत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर । पुरानी रंजिश के चलते पांचपावली क्षेत्र में नव वर्ष के पहले ही दिन एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक राजेश मेश्राम (26), उप्पलवाड़ी निवासी है। राजेश की हत्या के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जैकी विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता और शुभम डोंगरे, पीयूष भैसारे है। फरार इमरान मलिक की तलाश जारी है। मनोज गुप्ता और राजेश मेश्राम का कुछ समय पहले मनमीत बार, समता नगर, जरीपटका में विवाद हुआ था, तब से दोनों के बीच दुश्मनी चल रही थी। विवाद के समय दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार  राजेश मेश्राम की कार से पीछा कर हत्या की गई।

आरोपियों ने नकाब पहन रखा था  : राजेश मेश्राम नववर्ष की सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच पांचपावली इलाके के अशोक नगर में एक पानठेले पर गया और वही में पास खड़ा था। इस दौरान कार से उतरे नकाबपोशों ने घातक शस्त्र से हमलाकर राजेश की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पांचपावली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को मेयो अस्पताल पहुंचाया,  जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

6 माह पहले बार में हुआ था विवाद  : सूत्रों के अनुसार मनोज और राजेश का छह माह पहले मनमीत बार, समता नगर में किसी बात काे लेकर विवाद हुआ था। तब से दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन गए थे। राजेश के भाई ने बताया कि, मनोज और राजेश में किस बात पर विवाद हुआ था, यह नहीं मालूम, लेकिन विवाद की बात पता चलने पर राजेश को शहर के बाहर भेज दिया था। मां की तबीयत खराब होने की बात पता चलने पर राजेश मां से मिलने के लिए आया था। यह बात मनोज और उसके साथियों को पता चल चुकी थी। तब से मनोज और उसके साथी राजेश को ठिकाने लगाने की फिराक में थे। रविवार को सुबह वे राजेश की तलाश करने बस्ती में आए थे। उन्हें पता चला कि, राजेश पांचपावली की ओर निकला है, आरोपियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और अशोक नगर चौक में पानठेले के पास राजेश को घेरकर मौत के घाट उतार दिया। 

Created On :   2 Jan 2023 3:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story