लैपटॉप : Lenovo Yoga Duet 7i, IdeaPad Duet 3 भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

लैपटॉप : Lenovo Yoga Duet 7i, IdeaPad Duet 3 भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी Lenovo (लेनोवो) ने भारत में अपने दो नए लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Yoga Duet 7i (योगा डुएट 7आई) और IdeaPad Duet 3 (आइडियापैड डुएट 3) डिटैचबल लैपटॉप शामिल हैं। दोनों लैपटॉप को खासतौर पर वर्क फ्रॉम होम और ई-लर्निंग के लिए तैयार किया गया है। दोनों लैपटॉप की बिक्री 12 जुलाई से शुरू होगी। Yoga Duet 7i को Lenovo.com और amazon.in से और IdeaPad Duet 3 को लेनोवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा पार्टनर स्टोर से खरीदा जा सकेगा। 

Lenovo Yoga Duet 7i की शुरुआती कीमत 79,999 रुपए है, वहीं Lenovo IdeaPad Duet 3 को 29,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। बात करें कलर ऑप्शन की तो Lenovo Yoga Duet 7i स्लेट ग्रे केस और IdeaPad Duet 3 ग्रेफाइट ग्रे केस कलर में उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इनकी स्पेसिफिकेशन के बारे में...

 Qualcomm ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन, 16GB रैम के साथ इन फीचर्स से है लैस

Lenovo Yoga Duet 7i: स्पेसिफिकेशन
इस लैपटॉप में 13 इंच की WQHD 2K डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2160x1350 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 450 निट्स है और इसे गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है।

इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें 16GB रैम के साथ इंटेल 11वीं जेनरेशन Core i5 प्रोसेसर दिया गया है। यह Intel Iris Ze ग्राफिक्स के साथ आता है। 

Yoga Duet 7i में लेनोवो ई-कलर पेन, HD ऑडियो चिप, 1W के दो स्पीकर है और साथ ही इसे TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिला है। लैपटॉप में डॉल्बी विजन, डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस के अलावा लेनोवो वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलता है। 

Lenovo Yoga Duet 7i में विंडोज 10 दिया गया है। इसमें 1 टीबी की PCIe SSD स्टोरेज दी गई है। कंपनी के अनुसार इस लैपटॉप की बैटरी 10.8 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है।

OnePlus Nord 2 भारत में 22 जुलाई को लॉन्च होगा

Lenovo IdeaPad Duet 3i: स्पेसिफिकेशन
Lenovo IdeaPad Duet 3i में 10.23 इंच की WUXGA डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1920x1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 330 निट्स है। 

इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। उत्तम परफोर्मेंस के लिए इसमें 4 जीबी रैम के साथ इंटेल Celeron N4020 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें इंटेल UHD ग्राफिक्स 600 है।
 
इसमें भी विंडोज 10 OS दिया गया है। वहीं 128 जीबी की eMMC स्टोरेज दी गई है। है। इस लैपटॉप के साथ लेनोवो डिजिटल पेन, HD ऑडियो चिप, 1W के दो स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप की बैटरी 7 घंटे का बैकअप देने में सक्षम है।

Created On :   10 July 2021 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story