सिक्किम में खुले पर्यटन स्थल, ये हैं 5 बेस्ट टूरिस्ट प्लेस 

Tourism opens in Sikkim Know the best tourist spot of this magnificent state
सिक्किम में खुले पर्यटन स्थल, ये हैं 5 बेस्ट टूरिस्ट प्लेस 
सिक्किम में खुले पर्यटन स्थल, ये हैं 5 बेस्ट टूरिस्ट प्लेस 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोविड -19 के दौरान, इस साल मार्च से ही पर्यटकों को सिक्किम में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। हालांकि, 5 जुलाई से शुरू हुए "विजिट सिक्किम 2022" प्रोग्राम के तहत, अब दोनो टीका लगाए हुए यात्रियों को राज्य में प्रवेश करने की अनुमति रहेगी। जिन यात्रियों को कोविड वैक्सीन के दोनों डोज़ लग चुके हैं, उन्हें नेगेटिव रिपोर्ट दिखाए बिना, सिक्किम आने की इज्ज़ात मिलेगी। सिक्किम विशाल हिमालय के दृश्यों के साथ भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बसा एक स्वर्ग ही है। यह एक छोटे से पैकेट में बड़े धमाके की तरह है। आकर्षक घास के मैदान, बर्फ से ढके हिमालय की चोटियां और यहां की संस्कृति देखते ही बनती है। भारत के किसी भी छोर से सिक्किम पहुंचना बहुत आसान है। देश के बाकी हिस्सों के साथ सिक्किम की बेहतर कनेक्टिविटी होने के कारण, यहां हर साल इतने सारे पर्यटक आते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं सिक्किम की पांच मस्ट-विजिट जगहों के बारे में।

गंगटोक

गंगटोक की इन वादियों को देखकर खो बैठेंगे आप भी अपना दिल! - Gangtok will  still you heart Sikkim Tourism in India | Dailynews
गंगटोक को भारत के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। यह शहर सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ आधुनिकीकरण का एक आदर्श समावेश है। माउंट कंचनजंगा की राजसी झलक आपके सिक्किम ट्रिप के और लाजवाब बना सकती है। अगर आप मार्च से मई के बीच गंगटोक आते हैं तो पूरे शहर में फैले रोडोडेंड्रोन की खुशबू आपका स्वागत करती है। आगर आप धार्मिक स्थलों को खूमना चाहते हैं, तो आपको एंची मठ, गणेश टोक, दो द्रुल चोर्टेन रुमटेक मठ जरूर देखना चाहिए। सिक्किम जिस तरह के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता से भरपूर है, इसकी राजधानी गेंगटोक उस गौरव को और बढ़ाती है।

त्सोंगमो झील

त्सोंगमो झील | Mapio.net
यह बेहद खूबसूरत ग्लेशियर झील सिक्किम के टॉप टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। त्सोंगमो का शाब्दिक अर्थ है "जल का स्रोत"। त्सोंगमो झील भारत की सबसे अधिक ऊंचाई वाली झीलों में से एक है जो सिक्किम को और भी खूबसूरत बनाती है। त्सोम्गो झील अपने चारों ओर बर्फ से ढके पहाड़ों के नज़ारा आपकी यात्रा और भी यादगार बनता है। इस जगह पर पाए जाने वाले जीवों में प्राइमुलस, पीले और नीले पॉपपी, आयरिश, याक और पोनी शामिल हैं। बर्फ देखने का सबसे अच्छा समय जनवरी से मार्च है और रोडोडेंड्रोन और ऑर्किड के लिए अप्रैल से मई है। यह गंगटोक से सिर्फ 2 घंटे की दूरी पर है ताकि आप झील के चारों ओर रोमांचक अनुभव का आनंद ले सकें।

ज़ुलुक 

ज़ुलुक: रोड ट्रिप का असली मज़ा तो इन सड़कों पर है - Tripoto
ज़ुलुक सिक्किम के ऑफबीट स्थानों में से एक है जो चारों ओर पहाड़ों के आकर्षक दृश्यों के साथ आपको हैरान करने की शक्ति रखता है। यहां नाग मंदिर नाम का एक प्राचीन और अनोखा मंदिर है जो नाग देवता को समर्पित है। ज़ुलुक के अन्य प्रमुख आकर्षण बर्फ से ढके माउंट के दृश्य हैं। कंचनजंगा और थंबी व्यू पॉइंट भी यहां से देखे जाते हैं। ज़ुलुक जाने का सबसे उत्तम समय अप्रैल महीने का होता है। 

कंचनजंगा नेशनल पार्क

Khangchendzonga National Park: Experience Nature at its Best
आगर आपको ट्रेकिंग पसंद है, तो आपके एक बार कंचनजंगा नेशनल पार्क जरूर जाना चाहिए। यूनेस्को की वर्लड हेरिटेज साइट कंचनजंगा नेशनल पार्क का नाम माउंट कंचनजंगा के नाम पर रखा गया है, जो दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। ट्रेकिंग स्वर्ग के रूप में प्रतिष्ठित, यह पार्क पक्षियों की लगभग 550 प्रजातियों का घर है। भारत-चीन सीमाओं के करीब, एडवेंचर प्रेमी निश्चित रूप से इस रोमांचकारी बेस कैंप में आनंद लेंगे। 

लाचेन, लाचुंग और युमथांग घाटी

Yumthang Valley: A Guide For Witnessing Nature's Magic
सिक्किम की संस्कृति से सराबोर ये तीन बेहद खूबसूरत गाँव निश्चित रूप से किसी भी वंडरलस्ट पर्सन की लिस्ट में शामिल होंगे। लाचेन त्तरी सिक्किम का एक बहुत छोटा गाँव है। यह गांव सर्दियों के दौरान तिब्बती खानाबदोश जनजातियों का घर है। लाचेन सिक्किम के गुरुडोंगमार और त्सो ल्हामू झीलों का गेटवे है। लाचेन आपको शांतिपूर्ण समय का सबसे अच्छा अनुभव देगा, लाचुंग बर्फ का आनंद लेने के लिए एकदम सही है और युमथांग वह जगह है जहां आपको सिक्किम की फूलों की घाटी देखने को मिलेगी। सिक्किम में लाचेन, लाचुंग और युमथांग घाटी शहर के शूर-शराबे से दूर, बहुत शांत जगह हैं, जिन्हें आपको सिक्किम की यात्रा के दौरान मिस नहीं करना चाहिए।

 

Created On :   8 July 2021 10:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story