Twisha Sharma Case: सस्पेंस खत्म, भोपाल में होगा ट्विशा का अंतिम संस्कार, आज शाम 5 बजे भदभदा घाट पर अंतिम विदाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ट्विशा शर्मा के अंतिम संस्कार को लेकर पिछले कई दिनों से लोगों के बीच लगातार सवाल और असमंजस बना हुआ था कि आखिर उनका अंतिम संस्कार कब और कहां किया जाएगा? अब इस इंतजार पर विराम लग गया है। परिवार ने अंतिम संस्कार को लेकर फैसला ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार आज (24 मई, रविवार) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किया जाएगा।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी को लेकर अजय राय ने दी प्रतिक्रिया तो भड़की बीजेपी, सीएम योगी ने कहा- 'अब देशवासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति नहीं...'
कहां होगा अंतिम संस्कार?
आपको बता दें कि, ट्वविशा शर्मा का अंतिम संस्कार भदभदा शमशान घाट पर शाम 5 बजे होगा। परिवार के करीबी और समर्थक अंतिम दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी साझा की है।
यह भी पढ़े -'भाजपा नेता ने सिर काटने वाले शख्स को एक करोड़ रुपये देने किया ऐलान' BJP नेता के इस बयान पर TMC सांसद ने PM मोदी को जमकर घेरा
HC ने दी सेकंड पोस्टमार्टम को मंजूरी
आपको बता दें कि, ट्विशा के परिवार ने चोट के निशानों की अनदेखी और आरोपी सास गिरिबाला (रिटायर्ड जज) के रसूख के कारण सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए दूसरे पोस्टमार्टम की मांग की थी। शुक्रवार को अदालत ने दूसरे पोस्टमार्टम को मंजूरी देते हुए शव को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली एम्स से 4 वरिष्ठ डॉक्टरों की मेडिकल टीम दोबारा पोस्टमार्टम करने भोपाल पहुंची।
ट्विशा केस पर SC की नजर
भोपाल का चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस अब सुप्रीम कोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई करने का फैसला किया है। इस मामले पर 25 मई (सोमवार) को सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी। इस बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल रहेंगे।
Created On :   24 May 2026 1:25 PM IST










