Web: अमेजॅन प्राइम वीडियो की कन्नड़ क्राइम थ्रिलर लॉ का गाना रिलीज

Amazon Prime Videos Kannada crime thriller Law song release
Web: अमेजॅन प्राइम वीडियो की कन्नड़ क्राइम थ्रिलर लॉ का गाना रिलीज
Web: अमेजॅन प्राइम वीडियो की कन्नड़ क्राइम थ्रिलर लॉ का गाना रिलीज

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। अमेजॅन प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 17 जुलाई, 2020 को एक क्राइम थ्रिलर फिल्म लॉ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में एक लड़की नंदिनी का किरदार सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ते हुए न्याय के लिए आवाज उठाते नजर आएगा। हाल ही में, फिल्म का हैप्पी सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस गाने का संगीत वासुकी विभव द्वारा रचित है और गीत के बोल जयंत कैकिनी ने लिखे हैं।

इस गीत को वासुकी वैभव और माधुरी शेषाद्रि की आवाज में नकुल अभयंकर, भरत नाइक, प्रणव अयंगर और हर्षित जोशी जैसे वोकलिस्ट के साथ श्रोताओं के सामने पेश किया गया है।

घर पर शूट की गई वेब सीरीज The Gone Game, एक्ट्रेस श्रिया ने शेयर किया एक्सपीरियंस

हैप्पी सॉन्ग को नकुल अभयंकर द्वारा प्रोग्राम किया गया है। इसे एक्स शोर स्टूडियो गुवाहाटी में हृदय गोस्वामी द्वारा मिक्स किया गया है। लॉ का निर्माण अश्विनी पुनीत राजकुमार व एम गोविंदा ने किया है और इसे रघु समर्थ ने निर्देशित किया है। इस कन्नड़ फिल्म के जरिए रागिनी प्रजवाल मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपना डेब्यू कर रहीं हैं। 

इसमें मुख्यमंत्री चंदू, अच्युत कुमार, सुधरानी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। लॉ डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली सैंडलवुड इंडस्ट्री की पहली फिल्म है। फिल्म 17 जुलाई, 2020 को दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अमेजॅन प्राइम वीडियो पर लॉन्च की जाएगी।

Created On :   13 July 2020 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story