कुंभारपिंपलगांव: जरांगे-पाटील ने कहा - अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग मुंबई पहुंचने की करें तैयारी

जरांगे-पाटील ने कहा - अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग मुंबई पहुंचने की करें तैयारी
  • कुंभारपिंपलगाव में मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे की सभा
  • मोर्चे में भारी संख्या में मराठा समाज के लोग उपस्थित
  • मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली

डिजिटल डेस्क, कुंभारपिंपलगांव। घनसावंगी तहसील के कुंभारपिंपलगाव में मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे की सभा संपन्न हुई। इस मोर्चे में भारी संख्या में मराठा समाज के लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर जरांगे ने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मुंबई पहुंचने की तैयारी करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहां कि, अब चारों दिशाओं से मराठा बंधु मुंबई पहुंचेंगे।

इस सभा से पूर्व कुंभारपिंपलगांंव के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई। मुंबई में आयोजित होने वाले मराठा समाज के महामोर्चे की पूर्व तैयारी के लिए तथा समाज के लोगों से मुलाकात हेतु कुंभारपिंपलगांव में सभा संपन्न हुई।

कुंभारपिंपलगांव में देवस्थान दत्त मंदिर के पिछले हिस्से में स्थित मालीपाटील नगर में आयोजित सभा में बोलते हुए मनोज जरांगे ने कहां कि, मराठा समाज को मुंबई में आने की इच्छा नही है। परंतु सरकार ने 20 जनवरी तक आरक्षण मामले में निर्णय नहीं होने पर मुंबई की ओर रवाना होने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहां कि, यदि सराटे अंतरवाली से मैं बाहर पैर रखूंगा तो मुंबई तक जाऊंगा। कुंभार पिंपलगाव परिसर के नागरिकों को उन्होंने मुंबई जाने की तैयारी करने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहां कि, यदि अब तुम सो गए तो आनेवाली पीढ़ी का सर्वनाश होंगा। मराठा समाज ने अधिक संख्या में मुंबई की ओर चलने के लिए नियोजन बनाएं।

समाज ने मुंबई को चारों दिशाओं से घेरने के लिए तैयारी आरंभ करें। शांति से व्यवस्था करते हुए मुंबई की ओर बढ़ने का लक्षय तय करें। अब लड़ाई अंतिम चरणों में है ऐसा उन्होंने कहां। आरक्षण मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा

इस अवसर पर उन्होंने ओबीसी नेता व मंत्री छगन भुजबल का नाम लिए बगैर जमकर निशाना साधा।

Created On :   17 Jan 2024 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story