भारत-पाकिस्तान विवाद: आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान ने बढ़ाया परमाणु हथियारों का जखीरा, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान ने बढ़ाया परमाणु हथियारों का जखीरा, अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
  • पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर आई अमेरिकी वैज्ञानिक को बड़ा खुलासा
  • कंगाल पाकिस्तान ने बढ़ाया परमाणु हथियारों का जखीरा
  • 2025 तक 200 के पास हो जाएगी परमाणु हथियारों की संख्या

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते 3-4 साल से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आर्थिक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। वहां खाने पीने से लेकर रोजमर्रा में उपयोग होने वाली सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। इतनी बुरी स्थिति होने के बाद भी पाकिस्तान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखा है। इस बात का खुलासा एक अमेरिकी अधिकारी ने किया है। लेफ्टिनेंट जनरल जेफरी क्रूस ने अमेरिकी कांग्रेस को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'पिछले साल भारत के साथ बढ़ते विवाद के बीच पाकिस्तान ने अपने न्यूक्लियर वेपन्स को मॉडर्नाइज (परमाणु हथियारों का आधुनिकीकरण) किया।'

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि पाकिस्तान ने अपने न्यूक्लियर मैटिरियल और उसके कमांड और कंट्रोल की सिक्योरिटी को भी बढ़ाया है। बीते साल अक्टूबर में उसने मध्यम दूरी की अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण भी किया था। इस मिसाइल की रेंज 2200 किमी थी।

हाल ही में इस्लामाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज में अपने संबोधन के दौरान वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक और लेफ्टिनेंट जनरल किदवई ने भारत को सीधी धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान का परमाणु कार्यक्रम भारत पर केन्द्रित है।

पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर यह खुलासा ऐसे समय पर हुआ है जब पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने विश्व मुद्रा कोष से (आईएमएफ) बेल आउट पैकेज की मांग की है। वर्तमान में पाकिस्तान के फाइनेंस मिनिस्टर मुहम्मद औरंगजेब वॉशिंगटन में हैं। यहां वो आईएमएफ से नए लोन पैकेज पर बात करने के लिए गए हुए हैं।

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिकों ने एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें बताया गया था कि वर्तमान समय में पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं। जिनकी संख्या 2025 तक 200 से ज्यादा हो सकती है।

Created On :   16 April 2024 3:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story