आतंकी हमला!: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमला, 5 चीनी नागरिकों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमला, 5 चीनी नागरिकों की मौत
  • पाकिस्तान में आत्मघाती हमला
  • हमले में पांच चीनी नागरिकों की मौत
  • बढ़ सकता है मरने वालों का आकंड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती हमले में 5 चीनी नागरिकों की मौत हो गई है। ये चीनी नागरिक पेशे से इंजीनियर थे। मंगलवार को हुए चीनी नागरिकों के काफिले पर हमले की जांच जारी है।

पाकिस्तान की स्थानीय पत्रकार आरजू काजमी ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले में चीनी नागरिकों पर आत्मघाती हमला हुआ है। यह हमला बेशम शहर के करीब हुआ है। जिसमें पांच चीनी इंजीनियर की मौत हो गई है। सभी मृतक को घटना के दौरान ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, चीनी इंजीनियर इस्लामाबाद से खैबर पख्तूनख्वा जा रहे थे। इसी दौरान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दासू शिविर के रास्ते पर आत्मघाती हमला हुआ। हमलावर ने पहले ही काफिले पर निशाना लगाने के लिए तैयार बैठे थे। इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं। इसकी पूरी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि मरने वालों का आकंड़ा अभी और बढ़ सकता है। सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक जलती हुई कार दिख रही है। साथ ही, घाटी से तेज घुआं भी निकलता दिखाई दे रहा है।


Created On :   26 March 2024 1:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story