ट्रेवल टिप्स: शादी के बाद हनीमून पर जाने का बना रहें प्लान तो, भारत की इन खूबसूत जगहों की करें सेर

शादी के बाद हनीमून पर जाने का बना रहें प्लान तो, भारत की इन खूबसूत जगहों की करें सेर
  • शादी के बाद हनीमून पर जाने का बना रहें प्लान
  • भारत की इन खूबसूत जगहों की करें सेर

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू हो गया हैं। शादी के बाद हनीमून पर जाना हर कपल का सपना होता हैं। जहां आप खुलकर एंजॉय कर सकते हैं, एक दुसरे को टाइम दे सके। अगर आप शादी के बाद पार्टनर के साथ पहली बार घूमने जाने का प्लान बना रहें हैं। तो हम आपके लिए लेकर आएं हैं भारत के कुछ बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन्स। जहां का गर्मीयों में काफी ठंडा मौसम होता है।

गंगटोक

गंगटोक भारत की बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन्स मे से एक हैं। अगर आप शांति की खोज में अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना चहते है तो आप यहां जा सकते हैं। आप यहां उगते सूरज को देखने के साथ ही झील और प्रकृति के नाजरों का आनंद ले सकते हैं। ये जगह दिसंबर के महीना में जाने के लिए परफेक्ट हैं।

यह भी पढ़े -स्विम-प्रूफ ड्यूरेबिलिटी के साथ 'ऑनर चॉइस स्मार्टवॉच' लॉन्च करने की तैयारी में ऑनर

कुर्ग

कुर्ग को भारत का स्वि़ट्जरलैंड कहते हैं। यहां पर आपको कई सारे वॉटरफॉल और कॉफी के बागान देखने को मिलेंगे।अगर आपको सुहावना मौसम हो तो कुर्ग आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन्स हो सकती हैं। कार्नटक के इस छोटे से हिल स्टेशन को सर्दियों के हनीमून के लिए सबसे खूबसूरत जगह मान सकते हैं।

ऊटी

भारत की टॉप हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक हैं। जहां दिसंबर के महीने में घुमने का मजा ही अलग हैं। ऊटी मे कई बेहद खूबसूरत जगहें हैं। ऊटी का मैसम बुहत शानदार रहता हैं। अक्टूबर से फरवरी तक ये जगह घुमने के लिए परफेक्ट हैं।

यह भी पढ़े -सर्दियों में पहनना है साड़ी तो अपनाएं ये जरूरी टिप्स, नहीं लेगेगी ठंड

नैनीताल

नैनीताल में आप पार्टनर के साथ गहरी झील और बर्फ से ढंके पहाड़ो की चोटी देख सकते हैं। नैनीताल हनीमून कप्लस के लिए बेस्ट जगहों मे से एक जगह हैं। यहां आप दिसंबर के महीने में अपने पार्टनर के साथ घुम सकते हैं।

डलहौजी

डलहोजी हनीमून कपल्स की पसंदीदा जगह मानी जाती है। यहां सर्दियों में काफी ज्यादा बर्फबारी होती हैं। आप यहां बर्फ से घिरे हुए खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं। यहां स्नोफॉल भी होता हैं। आप यहां नवंबर से फरवरी महीने मे घुम सकते हैं आपको काफी मजा आएगा।

यह भी पढ़े -स्वतंत्रता दिवस पर दिखना चाहते हैं हटके, तो फॉलो करें इन यूनिक फैशन टिप्स को

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   27 Feb 2024 11:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story