लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 62.96 फीसदी हुई वोटिंग, बिहार और महाराष्ट्र में फीका रहा मतदान

तीसरे चरण में 62.96 फीसदी हुई वोटिंग, बिहार और महाराष्ट्र में फीका रहा मतदान
  • महाराष्ट्र में सबसे कम 55.21 फीसदी हुई वोटिंग
  • असम में सबसे अधिक 75.30 हुई वोटिंग
  • बिहार में फिर फीका रहा मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को 12 राज्यों की 93 सीटों पर शाम 6 बजे मतदान संपन्न हो गया। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई और शाम 6 बजे वोटिंग समाप्त हुई। कुछ क्षेत्रों में मतदान का बहिष्कार देखने को मिला। वहीं, पश्चिम बंगाल में भी हलकी झड़प देखने को मिली। रात 8 बजे तक 62.96 प्रतिशत मतदान हुए। हालांकि, मतदान प्रतिशत में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इस चरण में अमित शाह, मनसुख मंडाविया, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 7 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कुल 1352 उम्मीदवार मैदान में थे। इन उम्मीदवारों में से 1229 पुरुष और 123 महिला हैं। वहीं एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कुल उम्मीदवारों में से 244 दागी हैं। बता दें कि इससे पहले पहले चरण में 102 सीटों पर कुल 67.75 जबकि दूसरे चरण में 88 लोकसभा सीटों पर 58.59 फीसदी मतदान हुआ था।

जिन 93 सीटों पर चुनाव हुए उनमें गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल और असम की 4-4 और गोवा की 2 सीट शामिल हैं।

राज्यवार मतदान प्रतिशत

असम - 75.30

बिहार - 56.55

छत्तीसगढ़ - 67.24

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव - 65.23

गोवा - 74.47

गुजरात - 56.88

कर्नाटक - 68.75

मध्य प्रदेश - 63.45

महाराष्ट्र - 55.21

उत्तर प्रदेश - 57.34

पश्चिम बंगाल - 73.93

93 सीटों पर मतदान प्रतिशत

बारपेटा - 76.73%

धुबरी - 79.70

गुवाहाटी - 68.93

कोकराझार - 74.24

अररिया - 59.89

झंझारपुर - 53.45

खगरिया - 55.51

मधेपुरा - 54.92

सुपौल -59.05

बिलासपुर - 60.05

दुर्ग - 67.33

जांजगीर-चांपा - 62.97

कोरबा - 71.19

रायगढ़ - 76.38

रायपुर - 61.25

सरगुजा - 74.59

दादर और नागर हवेली - 66.61

दमन और दीव - 62.31

उत्तरी गोवा - 76.38

दक्षिण गोवा - 72.32

पूर्व अहमदाबाद - 49.95

अहमदाबाद पश्चिम - 50.29

अमरेली - 46.11

आनंद - 62.22

बनासकांठा - 64.48

बारडोली - 61.01

भरूच - 68.75

भावनगर - 48.59

छोटा उदयपुर - 64.69

दाहोद - 54.87

गांधीनगर - 56.30

जामनगर - 53.13

जूनागढ़ - 58.80

कच्छ - 52.34

खेड़ा - 53.83

महेसाणा - 55.23

नवसारी - 56.09

पंचमहल - 54.07

पाटन - 54.96

पोरबंदर -51.76

राजकोट - 58.28

साबरकांठा - 61.14

सुरेंद्रनगर - 54.32

वडोदरा - 61.33

वलसाड - 68.66

बागलकोट - 69.98

बेलगाम - 70.86

बेल्लारी - 69.13

बीदर - 62.29

बीजापुर - 64.71

चिक्कोडी - 74.39

दावणगेरे - 75.02

धारवाड़ - 67.91

गुलबर्गा - 61.38

हावेरी - 72.59

कोप्पल - 67.83

रायचुर - 60.72

शिमोगा - 75

उत्तर कन्नड़ - 73.21

बैतूल - 68.98

भिंड - 51.52

भोपाल - 58.42

गुना - 70.13

ग्वालियर- 57.86

मुरैना - 58.22

राजगढ़ - 73.63

सागर - 63.19

विदिशा - 70.48

लातूर (एससी) - 55.38

सांगली - 52.56

बारामती - 47.84

हातकणंगले - 62.18

कोल्हापुर - 63.71

माढा - 54.50

उस्मानाबाद - 60.41

रायगढ़ - 50.31

रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग - 53.75

सतारा - 57.78

सोलापुर (एससी) - 50.03

आगरा (एससी) - 53.99

आंवला - 57.08

बदायूं - 54.05

बरेली - 57.88

एटा - 59.17

फ़तेहपुर सीकरी - 57.09

फिरोजाबाद - 58.22

हाथरस - 55.36

मैनपुरी - 58.59

संभल - 62.81

जंगीपुर - 72.13

मालदा दक्षिण - 73.68

मालदाहा उत्तर - 73.30

मुर्शिदाबाद - 76.49

Created On :   7 May 2024 4:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story