सियासत से मोहभंग: सांसद गौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा ने बीजेपी अध्यक्ष को लिखा खत, राजनीति से मुक्त करने की मांग की

सांसद गौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा ने बीजेपी अध्यक्ष को लिखा खत, राजनीति से मुक्त करने की मांग की
  • बीजेपी सांसद ने चुनाव न लड़ने के दिए संकेत
  • जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
  • झारखंड के हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के बाद एक और भाजपा सांसद ने सियासी दायित्व से मुक्त करने की मांग पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से की है।

जयंत सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से चुनावी दायित्व से मुक्त करने अपील की है। उन्होंने लिखा है मैं भारत और दुनिया में जलवायु परिवर्तन से निपटने पर फोकस कर सकूं। हालांकि मैं पार्टी की आर्थिक और प्रशासनिक मुद्दों पर काम करता रहूंगा।' जयंत सिन्हा ने लिखा 'मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे बीते 10 वर्षों तक भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा का मौका मिला। मुझे भाजपा नेतृत्व, पीएम मोदी और अमित शाह ने कई अवसर दिए, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं, जय हिंद। जयंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से सांसद हैं। जयंत सिन्हा पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे हैं और 2014 से 2016 के बीच देश के वित्त राज्यमंत्री रह चुके हैं।

भाजपा सांसद जयंत सिन्हा की पोस्ट से साफ तौर पर कहा जा सकता है उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने के संकेत दिए हैं। जयंत सिन्हा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को खत लिखकर उन्हें चुनावी दायित्व से मुक्त करने का आग्रह किया है।

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर व सांसद गौतम गंभीर ने पार्टी अध्यक्ष से राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की आग्रह किया था। गंभीर ने इसके पीछे की वजह अपनी क्रिकेट संबंधी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना बताया। गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर लड़ा और जीते। उन्होंने कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली और आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना को हराया था। गौतम गंभीर को 2019 लोकसभा चुनाव में 696,158 वोट, लवली को 3,04,934 और आतिशी को 2,19,328 वोट मिले थे। उनका राजनीतिक करियर लगभग पांच साल का रहा है। गंभीर ने 22 मार्च 2019 को तात्कालिक केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए थे। सोशल मीडिया एक्स पर गंभीर की पोस्ट से ये साफ संकेत है कि अब की बार लोकसभा चुनाव में वे नहीं उतरेंगे। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अपने राजनीति कर्तव्य से मुक्त कर देने की गुहार लगाई है।

Created On :   2 March 2024 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story