सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलट गया ऑटो, तीन महिलाएं समेत चालक घायल, बम्होड़ी के पास हुआ हादसा

अनियंत्रित होकर पलट गया ऑटो, तीन महिलाएं समेत चालक घायल, बम्होड़ी के पास हुआ हादसा
  • बम्होड़ी के पास सड़क हादसा
  • अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो
  • तीन महिलाएं समेत चालक घायल

डिजिटल डेस्क, सिवनी। डूंडासिवनी थाना अंतर्गत बरघाट रोड स्थित बम्होड़ी गांव के पास ऑटो पलटने से तीन महिलाएं समेत चालक घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिवनी की तीन महिलाएं वैवाहिक समारोह में खाना बनाने के लिए ऑटो क्रमांक एमपी ५० आर १३७६ से बरघाट जा रहीं थी। ऑटो चालक तिलक वार्ड निवासी मकसूद खान से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मकसूद के अलावा गीता बाई, प्रभा रघुवंशी और उर्मिला बाई घायल हो गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Created On :   29 April 2024 12:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story